शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

नवा रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी होम्योपैथी कॉलेज

C

CG Khabar

14 अक्टू. 2026, 03:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 80

 सरकारी होम्योपैथी कॉलेज
सरकारी होम्योपैथी कॉलेज

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH), नई दिल्ली के तहत मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने नवा रायपुर (अटल नगर) में राज्य के पहले शासकीय होम्योपैथी कॉलेज को हरी झंडी दे दी है. 


राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग अधिनियम, 2020 की धारा 29 के तहत इस नए 'यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी' की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई है.

विज्ञापन


इस नए महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू हो जाएगी. यहाँ बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) पाठ्यक्रम के लिए कुल 63 सीटें स्वीकृत की गई हैं. 


इन सीटों पर दाखिला नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के अंकों के आधार पर होगा. 


कुल सीटों में से 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटा के तहत भरी जाएँगी, जबकि शेष 85 प्रतिशत सीटों पर राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी के माध्यम से प्रवेश दिए जाएँगे. 


इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों के लिए भी इसमें विशेष प्रावधान रखा गया है.


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह मंजूरी प्रदेश में AYUSH चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. 


इससे न केवल होम्योपैथी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे, बल्कि राज्य में योग्य होम्योपैथिक डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकेंगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

3 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

4 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP