शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

भारतमाला घोटाला: फरार पूर्व अधिकारी निर्भय साहू गिरफ्तार

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 01:20 PM 2 मिनट में पढ़ें 9

निर्भय साहू
निर्भय साहू

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला परियोजना भू-मुआवजा घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है. एजेंसी ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और अभनपुर के पूर्व अनुविभागीय अधिकारी निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है. 


साहू पर पद का दुरुपयोग करते हुए राजस्व कर्मियों और भू-माफियाओं के साथ मिलकर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है.

विज्ञापन


एसीबी चीफ अमरेश मिश्रा के मुताबिक, निर्भय साहू ने अभनपुर क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के दौरान नियमों को ताक पर रखकर आपराधिक साजिश रची. जांच में सामने आया है कि नायकबांधा, उगेत्रा, उरला और भेलवाडीह जैसे गांवों में जमीन के टुकड़ों को बैकडेट एंट्री के जरिए विभाजित किया गया, ताकि वास्तविक हकदार से कई गुना अधिक मुआवजा हासिल किया जा सके. 


चौंकाने वाली बात यह भी है कि जो जमीन पहले ही नायकबांधा जलाशय के लिए अधिग्रहित की जा चुकी थी, उसे दोबारा भारतमाला परियोजना में दिखाकर फर्जी तरीके से करोड़ों का भुगतान किया गया.


सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहू लगातार छिप रहा था, जिसके खिलाफ विशेष अदालत ने स्थायी वारंट जारी किया था. 


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 30 मार्च तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. एजेंसी अब पूछताछ के जरिए इस सिंडिकेट में शामिल अन्य रसूखदारों और भ्रष्टाचार की परतों को खोलने की तैयारी में है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

10 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

10 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

10 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

11 घंटे पहले

Chhattisgarh Tourism Board- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी रियासतों के शाही वैभव को एक छत के नीचे पिरोने 'रियासत वीथिका' की तैयारी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP