शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए CMHO

C

CG Khabar

17 सित. 2026, 02:02 PM 4 मिनट में पढ़ें 25

डॉक्टर
डॉक्टर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादला सूची जारी की है. इस फेरबदल के अंतर्गत राज्य के 25 वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. शासन के इस निर्णय से रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, महासमुंद, बेमेतरा, मुंगेली और सुकमा सहित प्रदेश के कई प्रमुख जिलों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में आ गई है.


संभागीय और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव


विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रादेशिक व संभागीय स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं. सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के संभागीय संयुक्त संचालक पद पर कार्यरत डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) नियुक्त किया गया है. वहीं, सूरजपुर के प्रभारी CMHO डॉ. कपिल देव पैंकरा को पदोन्नत/स्थानांतरित करते हुए सरगुजा संभाग का नया संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है.

विज्ञापन


इसके अलावा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और महासमुंद के प्रभारी CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव को राजधानी रायपुर स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में उप संचालक पद पर भेजा गया है. सुकमा के प्रभारी CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को महासमुंद जिले का नया प्रभारी CMHO बनाया गया है, जबकि दंतेवाड़ा जिला अस्पताल से डॉ. भुवन विजय कुर्रे को सुकमा के प्रभारी CMHO पद की जिम्मेदारी दी गई है. बेमेतरा जिले के खंडसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कार्यरत डॉ. शरद कोहाड़े को पदोन्नत कर बेमेतरा का प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है.


बिलासपुर, मुंगेली और धमतरी जिलों में नए प्रभार


बिलासपुर व मुंगेली क्षेत्र में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुंगेली की प्रभारी CMHO एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शीला साहा को बिलासपुर जिला चिकित्सालय स्थानांतरित किया गया है. बिलासपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरदीकला से डॉ. श्रीकेश गुप्ता को मुंगेली का नया प्रभारी CMHO बनाया गया है. वहीं, कबीरधाम जिले के CHC पंडरिया से डॉ. राकेश कुमार का स्थानांतरण मुंगेली जिला अस्पताल में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के पद पर किया गया है.


धमतरी जिले में भी व्यवस्था बदली गई है. धमतरी जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार टोंडर को धमतरी का प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है. पूर्व में धमतरी के प्रभारी CMHO रहे डॉ. यू.एल. कौशिक को अब जिला अस्पताल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का पदभार सौंपा गया है. धमतरी जिला अस्पताल से डॉ. आदित्य सिन्हा को उसी अस्पताल का नया प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है.


उत्तरी छत्तीसगढ़ व अन्य क्षेत्रों में नई पदस्थापनाएँ


उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में फेरबदल के तहत कोरिया के प्रभारी CMHO डॉ. प्रशांत सिंह को सूरजपुर का नया प्रभारी CMHO बनाया गया है. कोरिया जिले के बैकुंठपुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. बलवंत सिंह को कोरिया जिले का प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है. सूरजपुर के विश्रामपुर CHC में कार्यरत डॉ. जगसाय सिंह सरुता को सरगुजा का नया प्रभारी CMHO बनाया गया है, जबकि सरगुजा के प्रभारी CMHO डॉ. प्रेम सिंह मार्को का तबादला कोरिया जिले के Sonhat (सोनहट) CHC में किया गया है.


अन्य प्रमुख बदलावों के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के प्रभारी CMHO डॉ. आशीष शर्मा को वहीं के जिला अस्पताल का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है. रायगढ़ जिले के PHC बर्रा से डॉ. सत्यम कुमार पटेल को सक्ती जिले के CHC डभरा भेजा गया है. बलरामपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता को राजपुर CHC स्थानांतरित किया गया है, जबकि राजपुर CHC से डॉ. रामप्रसाद तिर्की को बलरामपुर जिला अस्पताल का नया प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है.


दंतेवाड़ा और चिरमिरी में भी प्रशासनिक नियुक्ति


दक्षिण छत्तीसगढ़ और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में प्रशासनिक कसावट लाते हुए मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर स्थित चिरमिरी जिला अस्पताल के डॉ. राजेंद्र राय को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में नई पदस्थापना दी गई है. दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. अभय सिंह तोमर को स्थानांतरित कर चिरमिरी जिला अस्पताल का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है. साथ ही दंतेवाड़ा जिला अस्पताल की डॉ. प्रियंका सक्सेना को उसी चिकित्सालय में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

6 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

6 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

12 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

18 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

18 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP