सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवा का हाल, कांवर में हुआ बच्चे का जन्म

C

CG Khabar

18 नव. 2025, 12:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

कांवर
कांवर

अंबिकापुर । संवाददाता: सरगुजा जिले के दूरस्थ इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी आज भी ग्रामीणों के लिए अभिशाप बनी हुई है. सड़कों का अभाव न केवल रोजमर्रा की जिंदगी को कठिन बना रहा है, बल्कि जानलेवा स्थितियों को भी जन्म दे रहा है. बतौली थाना क्षेत्र के कदनई गांव से एक ऐसी ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक गर्भवती महिला को परिजनों को कांवर पर लादकर अस्पताल पहुंचाने के दौरान ही रास्ते में बच्चे ने जन्म ले लिया.


मिली जानकारी के अनुसार, कदनई गांव की रहने वाली ललिता मांझी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई. लेकिन गांव तक सड़क न होने के कारण वाहन तीन किलोमीटर दूर ही रुक गया. मजबूरन, परिवार के सदस्यों ने ललिता को कांवर में बिठाकर सड़क की ओर कूच किया. रास्ते में ही अचानक दर्द असहनीय हो गया और महिला ने वहीं बच्चे को जन्म दे दिया. साथ चल रही अन्य महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए सहायता की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन


इस घटना ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर कर दिया है. एम्बुलेंस जैसे महत्वपूर्ण साधनों का गांवों तक पहुंच न पाना न केवल मरीजों की जान जोखिम में डाल रहा है, बल्कि सामान्य जीवन को भी अस्त-व्यस्त कर रहा है. कदनई जैसे कई गांव आजादी के दशकों बाद भी ऐसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जहां सड़कें बनने का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है.


सौभाग्य से, जन्म के बाद ललिता और नवजात शिशु को सड़क तक पहुंचाया गया. वहां से उन्हें बतौली के शांतीपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों की हालत स्थिर है और वे निगरानी में हैं.

(Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

6 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

6 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

12 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

14 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

16 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP