शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बीजापुर में नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की

C

CG Khabar

27 दिस. 2025, 01:36 PM 1 मिनट में पढ़ें 11

कुलहाड़ी से हत्या
कुलहाड़ी से हत्या

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने शुक्रवार रात एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है. घटना बीजापुर जिले के एर्रापल्ली गांव के पामेड़ थाना क्षेत्र की है.


शुक्रवार को रात्रि लगभग 10.00 बजे थाना पामेड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम एर्रापल्ली निवासी पूनेम बुधरा, पिता जोगा, उम्र 22 वर्ष की हत्या किए जाने की सूचना मिली है.

विज्ञापन


शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 10.00 बजे 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मृतक के घर के अंदर प्रवेश कर, मुंह में कपड़ा बांधकर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है.


घटना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस बल तत्काल रवाना किया गया है. 


घटना की पुष्टि उपरांत विस्तृत एवं अद्यतन जानकारी दी जाएगी.


बताया जा रहा है कि पूनेम बुधरा ने पूर्व में आत्मसमर्पण कर दिया था उस पर मुखबिरी का शक किया जा रहा था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

2 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

9 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

10 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

10 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP