राष्ट्र

मोदी भाजपा संससदीय दल के नेता बने

नई दिल्ली | एजेंसी: प्रधानमंत्री मोदी दोनों सदनों के भाजपा संसदीय दल के नेता बने. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को शनिवार को लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी का उपनेता नामित किया गया है. वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली को राज्यसभा में उपनेता बनाया गया है.

भाजपा ने शुक्रवार को अपने संसदीय दल की कार्य समिति का पुनर्गठन किया और सरकार व पार्टी के लिए मुख्य सचेतकों को नामित किया.

संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू को सरकार का मुख्य सचेतक बनाया गया है.

उनके दो राज्य मंत्रियों संतोष गंगवार को लोकसभा और प्रकाश जावड़ेकर को राज्यसभा में ‘सरकार का उप मुख्य सचेतक’ नियुक्त किया गया है.

अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे और अवनीश राय खन्ना राज्यसभा में यह जिम्मेदारी निभाएंगे.

गणेश सिंह लोकसभा में पार्टी के सचिव होंगे और भूपेंद्र यादव राज्यसभा में सचिव होंगे तथा पी.सी. मोहन पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे.

पार्टी ने लोकसभा में 13 और राज्यसभा में तीन सचेतकों की नियुक्ति की है.

error: Content is protected !!