देश विदेश

जापान: बस दुर्घटना में 14 मृत

टोक्यो | समाचार डेस्क: जापान के नागानो प्रांत में गुरुवार देर रात एक बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई. इस दुर्घटना में 30 लोगों के घायल होने की खबर है. जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने कहा कि यह बस नागानो में स्की रिजॉर्ट की ओर जा रही थी. यह दुर्घटना गुरुवार देर रात दो बजे के करीब हुई.

पुलिस और जांचकर्ताओं ने पुष्टि की कि सड़क पर बर्फ नहीं थी. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

error: Content is protected !!