रायपुर

छत्तीसगढ़ वन विभाग में तबादले

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ वन विभाग के 18 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश गुरुवार को जारी किये गये. वन विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार जगदलपुर वन मंडल के वनमंडलाधिकारी एच.के. पाण्डेय को वनमंडलाधिकारी कटघोरा वन मंडल, कोरिया के वनमंडलाधिकारी सी.एस. तिवारी को संचालक वन विद्यालय जगदलपुर, संचालक वन विद्यालय जगदलपुर ए.एल. रात्रे को वनमंडलाधिकारी बिलासपुर, वन संरक्षक, कार्य आयोजना रायपुर देवाशीष बनर्जी को प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर में वन संरक्षक, कोटा परियोजना मंडल बिलासपुर के मंडल प्रबंधक एम. गोविंद राव को गरियाबंद वनमंडलाधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, प्रशासन के प्रबंधक रघुवेन्द्र कुमार तिवारी को कोरिया वनमंडलाधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में वन संरक्षक एवं महाप्रबंधक ए.के. वाहने को वन संरक्षक, कार्य आयोजना जगदलपुर, जांजगीर-चांपा के वनमंडलाधिकारी के.के. खेलवार को वन संरक्षक, कार्य आयोजना रायपुर और गरियाबंद वनमंडलाधिकारी एन.के. पाण्डेय को वन संरक्षक, कार्य आयोजना दुर्ग पदस्थ किया गया है.

इसी तरह से केशकाल वनमंडलाधिकारी अनिल कुमार सोनी को प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर में वन संरक्षक, बिलासपुर वनमंडलाधिकारी एस.पी. मसीह को वन संरक्षक, कार्य आयोजना कांकेर, वनमंडलाधिकारी रायपुर, उप वन संरक्षक, क्षेत्रीय अभय कुमार श्रीवास्तव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर, बीजापुर वनमंडलाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव को जगदलपुर वनमंडलाधिकारी, कटघोरा वनमंडलाधिकारी राजीव अगासिमनी को प्रतिनियुक्ति पर वन विकास निगम बिलासपुर में मंडल प्रबंधक, सीतानदी टाईगर रिजर्व सरगुजा के उप-निदेशक प्रभात मिश्रा को जांजगीर-चांपा वनमंडलाधिकारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर में उप वन संरक्षक एम. मर्सी बेला को रायपुर वनमंडलाधिकारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर में उप वन संरक्षक विवेकानंद झा को कोरबा वनमंडलाधिकारी एवं जगदलपुर के जिला वन अधिकारी, अनुसंधान और विस्तार प्रभाग रमेश चंद्र दुग्गा को बीजापुर वनमंडलाधिकारी पदस्थ किया गया है.

error: Content is protected !!