छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: वन विभाग में फेरबदल

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ शासन ने वन महकमें में बड़ी फेरबदल की है. राज्य के आठ वन विभाग के अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है. इसका आदेश गुरुवार को जारी किया गया है.

इस आदेश के तहत अमरनाथ प्रसाद, वन मंडलाधिकारी कांकेर को उप वन संरक्षक के पद पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर कार्यालय में पदस्थ किया गया है.

सोमा दास, वन संरक्षक रायपुर को प्रतिनियुक्ति पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है.

जेएस नायक, वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार को समान पद पर मनेन्द्रगढ़ वन मंडल में और एस वेंकटाचलम, वन मंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ को प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम रायपुर में पदस्थ किया गया है.

प्रभात मिश्रा वन मंडलाधिकारी जांजगीर-चाम्पा को समान पद पर कवर्धा वन मंडल में और आलोक तिवारी वन मंडलाधिकारी कवर्धा को समान पद पर महासमुन्द वन मंडल में तथा जे श्रीराम, उप वन संरक्षक (कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर) से वन मंडलाधिकारी कांकेर पदस्थ किया गया है.

सतोविशा समाजदार, उप वन संरक्षक की पदस्थापना प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर से वन मंडलाधिकारी जांजगीर-चाम्पा के पद पर की गई है.

error: Content is protected !!