देश विदेश

ओबामा से डरा आइया का ब्वॉयफ्रेंड

शिकागो | समाचार डेस्क: अब अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से लड़कियों के ब्वॉय फ्रेंड डरने लगे हैं. शिकागों के मार्टिन लूथर किंग जूनियर कम्युनिटी सेंटर में जब बराक ओबामा वोट डालने पहुंचे तो पास में खड़े आइया कपूर के ब्वॉय फ्रेंड ने उन्हें नसीहत दे डाली कि उसके गर्लफ्रेंड को न छुए.

हालांकि, यह सब मजाक में कहा गया था जिसके लिये आइया कपूर ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से माफी मांगी. इसके बाद ओबामा नेै लड़की को गले लगा लिया तथा उसके माथे पर चूमा भी.

अमरीका एक ऐसा देश है जहां के लोगों को अपने राष्ट्रपति से मजाक करने का मौका मिल जाता है.

error: Content is protected !!