राष्ट्र

भाजपा को अपना भ्रष्टाचार नही दिखता: राहुल

बालाघाट | संवाददाता: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बालाघाट में कहा कि भाजपा को अपनो का भ्रष्टाचार नही दिखाई देता है. उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश के जिन मंत्रियों के खिलाफ लोकायुक्त में मामले हैं उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा को अपने राज्यों में भ्रष्टाचार नहीं दिखता. यही कारण है कि मध्य प्रदेश के जिन मंत्रियों कि खिलाफ भ्रष्टाचार के लोकायुक्त में मामले दर्ज हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की.

मध्य प्रदेश के बालाघाट के लांजी में जनसभा को शुक्रवार को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार के जिन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे उन्हें हटा दिया गया मगर मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार में फंसे मंत्रियों में से एक के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की गई है.

गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस मानती है कि गरीब व कमजोर वर्ग को मजबूत करना होगा, यही कारण है कि भूमि अधिग्रहण विधेयक, खाद्य सुरक्षा विधेयक, सूचना का अधिकार जैसे कानून अमल में लाए गए हैं. हम आम आदमी को ताकतवर बनाना चाहते हैं. वहीं मध्य प्रदेश में गरीबों की जमीन छीनकर अमीरों को दे दी जाती है. यहां महिलाओं पर अत्याचार बढ़े, नवजात शिशुओं की मौत हुई.

error: Content is protected !!