राष्ट्र

सिखों में सबसे प्रभावशाली मनमोहन सिंह

लंदन | समाचार डेस्क: सिख डायरेक्टरी नामक संस्था ने मनमोहन सिंह को दुनिया का सबसे प्रभावशाली सिख माना है. दुनिया के सौ सिखों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सबसे प्रभावशाली सिख मान लिया गया है. दूसरे स्थान पर भारत के ही मोंटेक सिंह हैं जो योजना आयोग के अध्यक्ष हैं.

इस संस्था ने माना है कि मनमोहन सिंह उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले अति विनम्र व्यक्ति हैं. सिख डायरेक्टरी नामक इस संथा ने उन्हें काम के प्रति जवाबदेह तथा लगनशील कहा है. इस सूची में तीसरा स्थान अकाल तख्त के प्रमुख जत्थेदार सिंह साहिब गियानी गुरबचन सिंह को दिया है.

इससे पहले फोर्ब्स की सूची में मनमोहन सिंह को दुनिया का 28वां सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना गया था. मनमोहन सिंह के बारे में फोर्ब्स ने उल्लेख किया था कि वे आक्सफोर्ड तथा कैंब्रिज से पढ़े अर्थशास्त्री हैं. मनमोहन सिंह की शांत बौद्धिकता उन्हें सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण बना देती है. फोर्ब्स की 2013 के दुनिया के सबसे शक्तिशाली हस्तियों में भारत से केवल सोनिया गांधी तथा मनमोहन सिंह का ही नाम शामिल था.

error: Content is protected !!