baatcheet

सोशल मीडिया में छाये हैं संदीप

नई दिल्ली | समाचार डेस्क: आप के समाज कल्याण, महिला और बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को हटाये जाने पर सोशल मीडिया में हाय-हाय, थू-थू का दौर चल पड़ा है. मीडिया में आई इस सीडी में कथित तौर पर संदीप कुमार दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालात में नज़र आ रहे हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें मंत्री पद से हटा दिया.

इसके बाद से फेसबुक और ट्वीटर पर धुआंधार बहस चल रही है. भाजपा सांसद परेश रावल ने ट्वीट किया, ”वो परेशान करते रहे, उसके बावजूद, हम….स्कैंडल करते रहे.” दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने ट्वीट किया, ”अगर आप में शर्म और नैतिकता बची है तो संदीप कुमार को पार्टी से भी बाहर निकाले.” दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट किया, ”संदीप कुमार का यह काम चौंकानेवाला और दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे लोग मंत्री बनने के लायक नहीं हैं, महिला और बाल कल्याण तो दूर की बात है….अच्छी सरकार ने उन्हें हटा दिया है.”

पत्रकार दिलीप ख़ान के फेसबुक वॉल पर चल रही बहस का एक हिस्सा यहां हम प्रकाशित कर रहे हैं.

Dilip Khan: अगर किसी सेक्स का वीडियो मौजूद हो तो लोग उसे ‘स्कैंडल’ कहने लगते हैं। संदीप कुमार मामले में बहुत झोल है। अब तक शिकायत किसी ने की? दो वयस्कों के बीच मर्जी से सेक्स ‘स्कैंडल’ कैसे हो सकता है? ABP न्यूज़ को भी पता नहीं था कि वीडियो कब का है। पहले रिपोर्टर ने वीडियो लीक किया, फिर बताया कि वीडियो संदीप कुमार के कॉलेज के ज़माने का है। मंत्री बनने से पहले का। फिर ‘सूत्र’ ने कहा कि बाद का है तो रिपोर्टर ने भी क्लेम किया कि बाद का है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वीडियो कब का है। सवाल ये है कि सेक्स गुनाह कैसे हो गया? बलात्कारियों को बचाने वाले सेक्स पर सवाल उठा रहे हैं। मुझे अब तक इस मामले के बवाल की ‘असल वजह’ का पता नहीं चला है।

केजरीवाल बैलट है। वो चुनाव जीतने के सारे पॉपुलर तरीके आजमाना चाहता है। इसलिए फौरन मंत्री पद से उसे हटा दिया।

Sushila Gudiya: सबसे ज्यादा कोहराम ABP और आज तक ने मचाया था

Dilip Khan: हां, लेकिन सिर्फ़ सेक्स बेचा स्क्रीन पर। सवाल क्या है? सेक्स कर लिया तो अपराधी कैसे हो गया? शर्मशार कैसे हो गया ? ये लोग विक्टोरियन युग में जी रहे हैं क्या?

Archana Singh: लोग विक्टोरियन युग से भी पहले से सेक्स करते आ रहे हैं. 😛

Dilip Khan: वो तो है ही। लेकिन नियम-क़ायदे ये लोग विक्टोरियन युग के लादना चाहते हैं।

Abdul Khan: Sir sahi kaha kuch unsulje sawaal to hai hi

Dilip Khan: लीक किसने कराया असल सवाल से है।

Sushila Gudiya: उस महिला को न्यूज चैनल वालो पर् केश ठोकना चाहिये और उस व्यक्ति पर भी जिसने वीडियो बनाया

Dilip Khan: वीडियो बनाना सच में गुनाह है। किसी की प्राइवेसी में कैमरा घुसाना ज़्यादा गड़बड़ है या फिर प्राइवेट मोमेंट को जीना?

Sushila Gudiya: मिडिया को जैसे टीआरपी का जखीरा मील गया हो

Priydarshi Poojan: पहले ओमी को ढूंढो।

Prathvi Raj Bairwa: जिसने प्राइवेसी भंग की उस पर भी ….

Ayush Kumar: दिलीप जी, आपकी बात 100 प्रतिशत सही है।

Santosh Kr. Pandey: मने बीवी के रहते दूसरे के साथ जायज़ है क्या ? फिर बहुत लोगों के लिए ये मसला नहीं होगा लेकिन एैसा आदमी मंत्री क्यों बना रहना चाहिए ?

Dilip Khan: आप नैतिकता में देख रहे हैं। नैतिकता कंपेरेटिव चीज़ है। देश में पता लगाइए कि कितने मर्दों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स है। इस हिसाब से शायद कुछ ही लोग मंत्री रह पाए।

Santosh Kr. Pandey: भाई ! मैं कानून के हिसाब से भी देख रहा हूँ ! नीचे के कमेंट्स पढ़ें !

Santosh Kr. Pandey: भाई ! मैं कानून के हिसाब से भी देख रहा हूँ ! नीचे के कमेंट्स पढ़ें !

Mahendra Yadav: बीवी के रहते दूसरी शादी तक जायज है। बात बीवी की आपत्ति-सहमति की है।

Mahendra Yadav: केजरीवाल से संदीप ने सड़क किनारे सोने वाले भिखारियों के पुनर्वास नीति पर बहस कर डाली थी। ज्यादा दलित दलित चिल्लाने लगा था तो केजरीवाल चिढ़ गया था। फिर उसने ये सेटिंग कराके. रिकॉर्डिंग कराई

Nida Rahman: Yahan to miya-biwi ka video leak kar Diya jaaye to log miya-biwi ko sharam se mar Jaane ko bolenge use nahi pakdenge jisne video banaya…log or media aise react karte hain jaise khud ped se paida Huye hon

Sandeep Verma: मीडिया बलिक-मेलर की भूमिका में है

Santosh Kr. Pandey: Bigamy तो एक criminal offense है । आईपीसी की धारा ४९४ के तहत ७ साल तक की सज़ा का प्रावधान है। यहाँ तो खैर illicit relationship की बात है।

Dilip Khan: ये मामला Bigamy का नहीं है न।

Mahendra Yadav: Bigamy का चार्ज है क्या?

Santosh Kr.Pandey: Dilip Khan & Mahendra Yadav : ये adultery का मामला है । IPC की धारा 497 के तहत इसमें भी 5 साल की सज़ा का प्रावधान है।

Dilip Khan: Adultery के लिए शिकायत होती है। इसमें हुई क्या? क्या उस केस के तहत संदीप कुमार बुक हुए हैं? बुक होते तो मैं ये नहीं लिख रहा होता।

Santosh Kr. Pandey: मने जो बुक न हो उसके कृत्य की आलोचना नहीं होनी चाहिए ! आप अपने ही और अन्य जगहों पर प्रयुक्त किए लाजिक को काट रहे हैं।

Dilip Khan: Criminal law (amendment) act 2013 के तहत sexual voyeurism क्राइम है। चैनल्स पर भी मुकदमा दर्ज हो. वीडियो बनाने वाले पर भी

Dilip Khan: सवाल locus standi का है। बुकिंग से ज़्यादा ज़रूरी locus standi है। इसमें चैनल या वीडियो बनाने वाले का locus standi क्या है? मैं इस सेंस में बुकिंग की बात कर रहा हूं। शिकायत होती तब भी मान जाता।

Ashish Kumar Anshu: sex gunah naheen hai….lekin chupkar video banana gunah hai…

Santosh Kr. Pandey: बकिया करने को तो भारत में कई बड़े बड़े लोग खुल्लम खुल्ला २-२ ठो रखे हैं । राजनीति में कुछ भी हो सकता है और लोग कुछ भी कर सकते हैं। ये तो सब जानते हैं।

Dilip Khan: Criminal law (amendment) act 2013 के तहत sexual voyeurism क्राइम है। चैनल्स पर भी मुकदमा दर्ज हो. वीडियो बनाने वाले पर भी

Ashish Kumar Anshu: video chalane walon par hona chahiy

Giri Par: किसी भाजपा का नेता की एेसी video आती तो भी आप यही कहते दिलीप ?

Dilip Khan: हां। तब भी यही कहता।

Abhishek Dhyani: सही और गलत मे फरक लेशमात्र का होता है. ये चरित्र आपको सही लगता हो हमे नही.

Syed Rizwan: Sex is not a sin but infiedelity is an immoral act and sin as well and surely it is unacceptable to see a law maker involved in immoral activities (everything is good till activity comes in public domain).

Dilip Khan: अच्छा। पब्लिक को नहीं पता चला तो ठीक, पता चल गया तो गड़बड़!!

Khan Saheb: sandip Kumar ne khud ye video bnaya h…. isliy ye apradh hai…

Ashutosh Pandey: Very good analysis.. it’s much political stunt..

Vikas Sharma: भक्त ना बनिए । सेक्स गुनाह नहीं है । सेक्स करते हुए उसका वीडियो बनाना नैतिक गुनाह है । आप कह सकते हैं कि वीडियो उन्होंने खुद बनाया , तो क्यों बनाया भाई । और नैतिकता की बात करने वाले ऐसा करें तो वो गुनाह है और अगर आप जैसे भक्त उसका बचाव करें तुरंत ही वो भी बिना तथ्यों को जाने तो वो गुनाह अज़ीम हैं ।

error: Content is protected !!