कलारचना

अनुपम खेर को पद्म भूषण

नई दिल्ली | मनोरंजन डेस्क: फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को पद्म भूषण से सम्मानित किया जायेगा. पूर्व मुख्य सर्तकता आयुक्त विनोद राय, अभिनेता अनुपम खेर, खिलाड़ी सानिया मिर्जा और सायना नेहवाल तथा आध्यात्मिक गुरु दिवंगत दयानंद सरस्वती समेत 19 प्रमुख लोगों को इस साल पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इनके अलावा जिन लोगों को पद्म पुरस्कार की घोषणा की गई है उनमें उदित नारायण झा (पाश्र्वगायक), राम वी, सुतार (कला-मूर्तिकला), हेइसनाम कन्हाईलाल (कला-थियेटर), डॉ. यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद (साहित्य और शिक्षा), प्रो. एन.एस. रामानुज टाटाचार्य (साहित्य और शिक्षा), डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द (साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता), प्रो. डी. नागेश्वर रेड्डी (मेडिसिन-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी), स्वामी तेजोमयनंद (अन्य-आध्यात्म), हफीज कांट्रैक्टर (अन्य-स्थापत्य), रविन्द्र चंद्र भार्गव (सार्वजनिक मामलों), डॉ. वेंकट रामाराव अल्ला (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), इंदु जैन (व्यापार व उद्योग), राबर्ट ब्लैकबिल (सार्वजनिक मामलों) और पालोनजी शापूरजी मिस्त्री (व्यापार व उद्योग) शामिल हैं. सरकार ने सोमवार को इसकी घोषणा की.

इस साल राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 112 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगे जिनमें 10 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 83 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे. इनमें से 19 पुरस्कार महिलाओं को, 10 पुरस्कार विदेशियों और अनिवासी भारतीय या भारतीय मूल के निवासी (एक को मरणोपरांत) और 4 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे.

error: Content is protected !!