राष्ट्र

कांग्रेस का हाथ आप के साथ: भाजपा

नई दिल्ली | एजेंसी: भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पहले आम आदमी के साथ थी और अब यह आम आदमी पार्टी के साथ हो गई है. नायडू ने भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा कि भारतीय राजनीति में तीसरा मोर्चा एक असफल विचार है.

नायडू ने कहा, “कांग्रेस का हाथ पहले आम आदमी के साथ था. अब यह आम आदमी पार्टी के साथ है.”

दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के समर्थन से सरकार चला रही है.

नायडू ने कहा कि तीसरा मोर्चा बना रहीं कुछ पार्टियां तो आपस में ही असहमत हैं, तो सरकार कैसे बनाएंगी!

error: Content is protected !!