छत्तीसगढ़

दीपांशु काबरा सरगुजा के आईजीपी

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के नक्सल अभियान के उप पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु विजय काबरा को सरगुजा रेंज का पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है. वहीं सरगुजा रेंज के आईजीपी टी.जे. लांगकुमेर को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं यातायात पदस्थ किया गया है. छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के दस अधिकारियों की पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं. मंत्रालय से गृह विभाग ने इस संबंध में छह अलग-अलग आदेश जारी किए हैं.

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे. लांगकुमेर को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं यातायात पदस्थ किया गया है. उप पुलिस महानिरीक्षक, सी.आई.डी. श्री एच.के. राठौर और उप पुलिस महानिरीक्षक, अजाक बी.पी. पौषार्य को पदोन्नत कर उन्हें उनके वर्तमान विभागों में ही पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है. सहायक पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार के.सी. अग्रवाल को पदोन्नति के बाद उप पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार बनाया गया है.

पुलिस मुख्यालय में एस.आई.बी. और नक्सल अभियान के उप पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु विजय काबरा को सरगुजा रेंज का पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है. वर्तमान में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अमित कुमार को 01 जनवरी 2016 से पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान 37,400-67,000 ग्रेड पे 10,000 पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है. अपर परिवहन आयुक्त ओ.पी. पाल, राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक सुंदरराज पी., छत्तीसगढ़ बल की चौथी वाहिनी में सेनानी रतन लाल डांगी एवं आठवीं वाहिनी में सेनानी टी.आर. पैकरा को 01 जनवरी 2016 से भारतीय पुलिस सेवा के चयन श्रेणी वेतनमान 37,400-67,000 ग्रेड पे 8,700 पर पदोन्नत किया गया है.

छत्तीसगढ़

दीपांशु काबरा सरगुजा के आईजीपी

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के नक्सल अभियान के उप पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु विजय काबरा को सरगुजा रेंज का पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है. (more…)

error: Content is protected !!