छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मजदूर बिहार में कैद थे

नई दिल्ली | विशेष संवाददाता: छत्तीसगढ़ के 26 मजदूरों को बिहार में बंधुवा बनाकर रखा गया था. उनके साथ 5 बच्चे भी थे जिन्हें एक गैर सरकारी संगठन बंधुवा मुक्ति मोर्चा के प्रयासों के फलस्वरूप रिहा कराया गया है. छत्तीसगढ़ के 11 परिवारों के 31 लोगों को छुड़ाया गया है. जिनमें बच्चों सहित 14 पुरुष, बच्चों सहित 12 महिलायें तथा 3 माह से 5 साल तक के 5 बच्चे शामिल हैं. इन्हें रिहा कराकर दिल्ली लाया गया है. उल्लेखनीय है कि किसी समय में धान के कटोरे के नाम से विख्यात छत्तीसगढ़ आज अपने ही राज्य के निवासियों के लिए खाली बंजर भूमि भी नहीं रह गया है. न ही इन किसानों के पास कोई जमीन का टुकड़ा और नहीं कोई रोजगार. ऐसे परिस्थिति में छत्तीसगढ़ के निवासियों को और विशेष रूप से दलितों को अपने दो जून की रोटी के लिए छत्तीसगढ़ से अन्य राज्यों में पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है.

एक ओर विकास की डींग हांकती छत्तीसगढ़ सरकार और दूसरी और मजदूर किसानों का तीव्र गति से बढ़ता पलायन छत्तीसगढ़ राज्य के असली विकास की पोल खोलता नज़र आता है.

ऐसी ही दर्दनाक कहानी है रायगढ़ के ईंट भट्टा बंधुआ मजदूरों की है. छत्तीसगढ़ के रायगढ़, बलोदा बाजार एवं महासमुंद जिले के खेतिहर मजदूर लगभग 14 माह पूर्व कमाने खाने के लिए रोजगार की तलाश में गये थे. इसी बीच उनको नारायण निराला नामक व्यक्ति ने रोजगार का झांसा देकर छत्तीसगढ़ से बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज तहसील के गुलाब बीगहा गांव में स्थित बाबा ईंट भट्टे पर ले जाया गया.

बाबा ईंट भट्टे पर मजदूरों को ईंट बनाने का काम मिला और प्रति हज़ार ईंट पर मजदूरो को 545 रूपये देने का वादा किया किन्तु वो वादा झूठा था. ईंट भट्टा मालिक ने उस समय के एक दो माह में ही अपने तेवर दिखने शुरू कर दिए.

दूसरी तरफ मानव तस्कर-नारायण निराला ने अपना कमीशन लेकर अपना रास्ता नापा. ईधर मजदूरो से 12 से 16 घंटे से ज्यादा काम लिया जाने लगा और काम के बदले दाम भी न्यून से नयूनतम हो गया. मजदूरों को पीने और नहाने के लिए गन्दा पानी दिया जाने लगा. इतना ही नहीं मालिक और उनके सहयोगियों के मारपीट का मजदूरों को शिकार तक होना पड़ा.

मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी का शिकार रही कुमारी हेमा की उम्र स्कूल जाने की थी किन्तु पेट की भूख ने उसे ईंट भट्टे पर काम करने को मजबूर कर दिया किन्तु उसके बावजूद भी हेमा को अक्सर भूखा ही काम करना पड़ता था. कार्य स्थल पर मालिक एवं उसके गुंडे महिला मजदूरो के साथ छेड़खानी एवं जबरदस्ती करते थे.

महिलाओं द्वारा इस कुकृत्य का विरोध करने पर मालिक और उनके गुंडों ने मजदूर महिलाओ से उनके कपड़े तक उतरवा दिए और शारीरिक यातनाये दी. रोहित कुर्रे नामक बंधुआ मजदूर ने बताया की बिहार में बंधुआ मजदूरी के जाल में फंसकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ की मानो उन्हें काले पानी की सजा दे दी गई हो. मजदूरिन-सरिता एवं तीज बाई ने बताया की मालिक मजदूरों से जबरदस्ती काम करवाता था.

List Of Rescued 11 Families

14 Female included Child Bonded Labour
12 Male included Child Bonded Labour
5 Children 3 Months to 5 Years

==Family No. 1

1.Mr. Shiv Prakash Jolhe Satnami S/O Mr. Dhanaram Satnami
2.Ms. Shanti Bai W/O Mr. Shiv Prakash Jolhe Satnami
3.Mr. Ayush Satnami S/O Shiv Prakash Jolhe Satnami

==Family No. 2
4.Mr. Rohit Kurre Satnami S/O Mr. Shyamlal Kurre Satnami
5.Ms. Meena Kurre Satnami W/O Mr. Rohit Kurre Satnami
6.Ms. Bindu Kurre D/O Mr. Shyamlal Kurre Satnami

==Family No. 3
7.Mr. Gangaram Nirala Satnami S/O Mr. Milan Nirala satnami
8.Ms. Simli Bai W/O Mr. Gangaram Nirala Satnami
9.Mr. Jawahar Nirala Satnami S/O Mr. Gangaram Nirala
10.Mr. Manish Nirala Satnami S/O Mr. Gangaram Nirala

==Family No. 4
11.Mr. Sant Ram Sarthi S/O Mr. Bhikham
12.Ms. Budhwara Bai W/O Mr. Sant Ram Sarthi
13.Mr. Ranjeet Kurre Satnami S/O Mr. Samaru Kurre
14.Ms. Ganeshi Bai W/O Mr. Ranjeet Kurre Satnami
15.Mr. Jageshwer Kurre S/O O Mr. Ranjeet Kurre Satnami

==Family No. 6
16.Mr. Rajesh Banjare S/O Mr. Suha Banjare
17.Ms. Sarita Banjare W/O Mr. Rajesh Banjare

==Family No. 7
18.Mr. Raju Banjare S/O Mr. Suha Banjare
19.Ms. Teej Bai Banjare W/O Mr.Raju Banjare

==Family No. 8
21.Mr. Kush Kumar Kurre S/O Mr. Dhanaram(Dhajaram Kurre)
22.Ms. Kamla Bai W/O Mr. Kush Kumar Kurre

=Family No. 9
23.Mr. Nemram Kosle S/O Mr. Jetu Kosle
24.Ms. Gend Bai Kosle W/O Mr. Nemram Kosle
25.Ms. Rajkumari Kosle D/O Mr. Nemram Kosle
26.Ms. Hema Kosle D/O Mr. Nemram Kosle

==Family No. 10
27.Mr. Sunder lal Jangde S/O Mr. Cheduram Jangde
28.Ms.Narbda Bai W/O Mr. Sunder lal Jangde

==Family No. 11
29.Mr. Dinesh Bhaskar S/O Mr. Hemlal Bhaskar
30.Ms. Kheer Bai W/O Mr. Dinesh Bhaskar
31.Mr. Pankaj Bhaskar S/O Mr. Dinesh Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!